इटावा औरैया, दिसम्बर 11 -- महिला को मारपीट कर उसे गंभीर अवस्था में मायके में छोड़ दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला लाले निवासी सुनीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नीशू की शादी 19 अप्रैल 2024 को सैफई के नवलपुरा निवासी सौरभ यादव पुत्र विजय बहादुर के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने लगभग चार लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये का सामान दिया था। इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग लगातार करते रहे और मांग पूरी न होने पर नीशू को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। 8 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे आरोपियों ने मिलकर नीशू की पिटाई की और उसे गंभीर हालत में छोड़कर चले गए। होश में आने पर नीशू ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.