इटावा औरैया, दिसम्बर 29 -- क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी रीना पत्नी पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह अपने पति के साथ गांव खेड़ा बुजुर्ग गई थी। वहां रुकनपुर निवासी बलबीर एक अन्य युवक के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए दोनों की मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.