इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- शनिवार को जैन समाज द्वारा भगवान पार्श्वनाथ व चंद्र प्रभु भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रमों का भव्य शुभारम्भ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन प्रातःकाल भगवान पार्श्वनाथ व चंद्र प्रभु भगवान के जन्मकल्याणक अवसर पर अभिषेक व शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसका सौभाग्य राजकमल जैन व चिराग जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर टीकमगढ़ से पधारे मोनू एंड पार्टी के संयोजक मोनू जैन ने चंद्र प्रभु विधान की समस्त धार्मिक क्रियाएं विधि-विधान व शास्त्रोक्त परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराई गईं। आयोजन के दौरान भक्ति का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने पूजा-अर्चना स्तुतियाँ कीं, वहीं पुरुष वर्ग ने भक्ति नृत्य गान के माध्यम से अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में जिनशासन म्यूजिकल ग्रुप, आगरा से पधारे संगीतकार संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.