इटावा औरैया, मार्च 19 -- गुरुवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ गड़गड़ाहट भरी बारिश शुरू हो गई। अचानक हुए इस बदलाव से क्षेत्र के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें इस समय पकने की अवस्था में हैं, ऐसे में बारिश से नुकसान की आशंका गहरा गई है। क्षेत्र में इस समय गेहूं और जौ की फसलें पककर तैयार खड़ी हैं, जिनकी कटाई का समय नजदीक है। वहीं सरसों की कटाई और आलू की खुदाई का कार्य भी जारी है। इसके साथ ही किसान मक्का और दलहनी फसलों की बुवाई में जुटे हैं। चना और अरहर की फसलों पर इस समय फूल और फल आ रहे हैं, जो बारिश और तेज हवा से प्रभावित हो सकते हैं। किसान बारेलाल का कहना है कि यदि बारिश अधिक होती है या तेज हवाएं चलती रहीं तो खड़ी फसलें गिर सकती हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.