इटावा औरैया, फरवरी 20 -- लवेदी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रजबाह बंबा की पटरी पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल टहल रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्गापुरा निवासी सागरवती पत्नी उदयवीर सिंह यादव सुबह टहल रही थीं। इसी दौरान ग्राम अकबरपुर निवासी सूरज पुत्र बलवंत बाइक से लखना स्थित परीक्षा केंद्र हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। संकरी पटरी पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज और छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.