इटावा औरैया, मार्च 16 -- शहर में बाइसख्वाजा रोड पर स्थित अंसारी कालोनी में सोमवार को अचानक तेंदुआ दिखाई देने से लोग सहम गए और हड़कम्प मच गया। हालांकि इस तेंदुआ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और चुपचाप जंगल की ओर चला गया। इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ देखा जाता रहा है। शहर के दक्षिणी किनारे पर बसी अंसारी कालोनी में सोमवार को लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। उस समय कुछ लोग निकल रहे थे जो तेंदुआ को देखकर डरकर इधर उधर हो गए । तेंदुआ जंगल की ओर से आया था और उसी ओर फिर चला गया। इस क्षेत्र में एक साल पहले भी भदावरी फार्म के पास रात के समय तेंदुआ को सड़क पार करते हुए देखा गया था। उसके बाद सोमवार को तो दिन में ही तेंदुआ दिखाई दिया। यहां से आगे बीहड़ी क्षेत्र है इसके कारण जंगली जानवर कभी कभी आ जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.