इटावा औरैया, जनवरी 1 -- नगर पालिका परिषद के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा सम्मान समारोह में तीन सौ से अधिक स्वच्छता सेवियों का शॉल, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता संटू ने सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डीपीएम सुनील कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका ने ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए शहर में पक्का तालाब, मकसूदपुरा, उमरैन में एमआरएफ सेंटर खोले हैं, जहां सूखे कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है, जबकि गीले कूड़े को कंपोस्ट पिट पर लाया जा रहा है। इसके अलावा आईईसी की टीम घर घर जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहीं है। शासन के निर्देश पर पालिका परिषद ने 156 घंटे का नगर में महा सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने नगर पालिका द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.