इटावा औरैया, जनवरी 31 -- जिले में बीते तीन दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे और ठंडी पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्दी के प्रकोप से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं किसानों की सरसों की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। लगातार ठंड और नमी के कारण सरसों की फसल में बढ़वार रुकने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम बना रहा तो पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा। कई गांवों में खेतों में फसल पीली पड़ने लगी है, जिससे किसान चिंतित हैं। वहीं अत्यधिक ठंड के चलते ग्रामीण इलाकों में जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। गांवों में अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को रात के समय परेशानी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.