इटावा औरैया, दिसम्बर 1 -- डॉ भीमराव अंबेडकर बौद्ध महाविद्यालय नगला खादर में डॉ अंबेडकर शिक्षा की आम सभा की बैठक हुई। इसमें समिति की संरक्षक अलकनंदा दयाल व रामेश्वर दयाल की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें हर्षवर्धन दयाल को अध्यक्ष और हर विलास सिंह को महासचिव चुना गया है। महाविधालय के प्राचार्य डा. मुकेश सिंह ने बताया है कि इसके साथ ही मोतीलाल, एस हरेंद्र व समीर कुमार दोहरे को उपाध्यक्ष चुना गया है। अशोक कुमार दोहरे संगठन सचिव होगें। पूर्णेन्द्र प्रताप सिंह सचिव, अमर सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। समिति में आसाराम प्रधान, सतीश चंद्र, प्रकाश रत्न गौतम, प्रमोद कुमार, प्रतिपाल सिंह सुमन और डा. राजीव कुमार सदस्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.