इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इकदिल क्षेत्र से लापता हुए कक्षा नौ के चार छात्रों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। छमाही परीक्षा में कम नंबर आने के बाद परिजनों की डांट और पिटाई से नाराज होकर बच्चे घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर घर से निकल गए थे। पुलिस ने उन्हें कानपुर देहात के रूरा के पास से खोज निकाला और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र का एक छात्र और इकदिल क्षेत्र के तीन अन्य छात्र सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। इनमें से फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी छात्र अपने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये भी साथ ले गया था। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि चारों को शाम करीब पांच बजे स्टेशन पर ई-रिक्शा से उतरते हुए देखा गया था। बच्चों के मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.