इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- भिटारी कुनैठा निवासी अनवीर यादव पुत्र अर्जुन सिंह गुरुवार देर शाम इटावा की ओर वैन से जा रहे थे। तभी आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर करवाखेड़ा के पास पीछे आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन सवार अनवीर यादव सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे डीसीएम को स्थानीय लोगों ने दौड़ कर पकड़ लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वैन को क्रेन से हटवाकर एक किनारे कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.