इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- दवा लेकर बाइक से घर जा रहे दो लोगों को सोमवार की दोपहर सुतियानी मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सरसई नावर पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। औरैया के थाना अजीतमल के मोहनी निवासी वीरेंद्र पाल और अजीतमल थाना के अननतराम निवासी अमन पाल कस्बा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। सुतियानी मोड़ के पास पहुंचे सामने से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर तक जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.