इटावा औरैया, जनवरी 29 -- डीपीआरओ के रुपये लेते वायरल हुये वीडियो की जांच कराकर डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन की ओर से वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। तीन दिन पहले डीपीआरओ बनवारी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह रुपये लेकर गिनते दिखाई दे रहे थे, इस मामले के तूल पकड़ने पर डीएम ने इसकी जांच एडीएम को सौंपी थी। एडीएम ने जांच करके रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि एडीएम से मिली जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग को भेज दी गई है। रिपोर्ट में लिखा है कि प्रथमदृष्टया डीपीआरओ रुपये लेते वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो असली है या नकली इसकी अब शासन जांच करायेगा। अगर वीडियो सही निकलता है तो डीपीआरओ पर क...