इटावा औरैया, मार्च 5 -- होली के त्योहार के दौरान लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दगवां में डीजे पर डांस करते समय अचानक 29 वर्षीय युवक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी और परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दगवां निवासी प्रमोद कुमार का 29 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ टिंकू होली के त्योहार पर गांव में अपने साथियों के साथ रंग-गुलाल खेल रहा था। इसी दौरान गांव में डीजे बज रहा था और युवक अपने दोस्तों के साथ उत्साह में डांस कर रहा था। होली के उल्लास के बीच अचानक राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई और वह डांस करते-करते ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोग घबरा गए। पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.