इटावा औरैया, फरवरी 19 -- एसआईआर में नो मैपिंग व तार्किक विसंगति नोटिस वाले मतदाताओं की सुनवाई हो रही है। अब यह सुनवाई मतदान केंद्रों पर हो रही है। इसे लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जसवंत नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय बलैयापुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एईआरओ को निर्देश दिए कि समय से सुनवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक संख्या में कैंपों में उपस्थित रहकर अपना नाम दर्ज कराएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कुमार सत्यम जीत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिले मेें मतदान केंद्रों पर नोटिसों की सुनवाई हो रही है इसके लिए कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.