इटावा औरैया, जनवरी 31 -- चकरनगर में डिभौली यमुना पुल के नीचे यमुना नदी किनारे मिले किशोरी के शव की पहचान अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कराने वाली संस्था रक्तदाता समूह की सक्रियता से संभव हो सकी। युवती की पहचान औरैया जनपद के थाना एरवाकटरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा के रूप में हुई है, जो कक्षा 11 में पढ़ती थी। पोस्टमार्टम हाउस में युवती के पिता ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रक्तदाता समूह के संचालक शरद तिवारी ने बताया कि डिभौली पुल के नीचे युवती का शव मिलने की सूचना के बाद टीम ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पहचान कराने के प्रयास किए। इसी दौरान शव की तस्वीर परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद युवती के परिजनों ने फोन कर जानकारी दी और चकरनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई...