इटावा औरैया, जनवरी 29 -- लखना नगर के शगुन चिकित्सालय में निशुल्क डायबिटीज, न्यूरो और यूरो रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 680 मरीजों का परीक्षण किया गया। परीक्षण विशेषज्ञों में डॉ. जेके. चौधरी, हृदय, डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. एमजे. शर्मा न्यूरो सर्जन,नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. मनोज गुप्ता शामिल थे। शिविर में 300 से अधिक मरीजों का ईसीजी और 400 से अधिक मरीजों का रक्त परीक्षण किया गया। रक्त परीक्षणों में सीबीसी, केएफटी, एलएफटी, शुगर, थायराइड और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांचें शामिल थीं। लखना,करौंधी, मानपुरा, दुर्गापुरा, मडौली, ईकरी, ककरैया, भीमनगर, बेरीखेड़ा, पुठियां, आमहार, महिपालपुर, नगला कले, अड्डा ज्ञान सिंह और अड्डा रामनगर जैसे गांवों से भी मरीज पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.