इटावा औरैया, फरवरी 2 -- भरथना। स्थानीय डाकघर में बचत खाता धारकों को इन दिनों चेकबुक न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेकबुक की अनुपलब्धता के कारण खाताधारक अपने जरूरी लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें रोजाना डाकघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खाताधारक सदन लाल, जगपाल, महेश चन्द्र, संजय कुमार, राम लाल आदि ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए डाकअधीक्षक से मांग की है कि शीघ्र ही चेकबुक की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्राहकों को अनावश्यक दिक्कतों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि चेकबुक न होने से लोगों के बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.