इटावा औरैया, फरवरी 28 -- दतावली गांव के पास फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित फौजी ढाबा के सामने शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया और घायल भतीजे को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैया निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार यादव शनिवार सुबह अपने भतीजे गौरव के साथ बाइक से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने भाई को देखने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे दतावली स्थित फौजी ढाबा के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गौरव दूर जा गिरा, जबकि धर्मेन्द्र डंपर के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.