इटावा औरैया, फरवरी 28 -- बसरेहर थाना क्षेत्र के अह्लादपुर अभिनयपुर पाठकपुर निवासी पुष्कर तिवारी को व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और यूपीआई के माध्यम से करीब 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने बैंक और पेमेंट गेटवे से समन्वय कर कार्रवाई की, जिसमें 90,556 रुपये वापस कराए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.