इटावा औरैया, फरवरी 13 -- मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव पटोजा निवासी 85 वर्षीय सियाराम गुप्ता सात फरवरी को घर में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां दोपहर करीब एक बजे उन्हें भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने सिटी स्कैन, एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक जांचें कराने को कहा, जिन्हें पूरा करा लिया गया। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान फाइल और गेट पास को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, जिससे काफी देर तक उपचार शुर...