इटावा औरैया, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिन गुरुवार को व्यवसायिक वाहन ट्रैक्टर -ट्रालियों के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, बैक लाइट, फॅाग लाइट आदि को लेकर अभियान चलाया गया। मानक के अनुरूप जरूरी संसाधन लगे होने व क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक चरन सिंह अभियान में शामिल रहे। उन्होंने ट्रैक्टर -ट्रालियों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के जागरूकता कार्यक्रम में किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने ट्रैक्टर -ट्रालियों में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टिव टैप लगाये, रात में बैक लाइट का प्रयोग करें, कोहरे में फाॅग लाइट का प्रयोग करें, किसी भी तरह ट्रैक्टर- ट्रालियों में यात्रियों को न बैठाये। दर्शनीय स्थल, मन्दिर दर्शन, मेला नुमाइश आदि में ट्रालियों में सवारियां भरकर न लें जाये तथा यदि पुलिस प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.