इटावा औरैया, फरवरी 21 -- शनिवार को एआरटीओ प्रदीप देशमणि ने बकेवर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें भरकर मानिकपुर ले जा रही थी। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर का व्यावसायिक उपयोग करने पर इसका 64,500 रुपये का चालान किया गया। बकेवर- भरथना ओवरब्रिज के पास से ट्रैक्टर को जब्त कर बकेवर थाने में खड़ा कराया गया है और उसे बकेवर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एआरटीओ प्रदीप देशमणि ने बताया कि परिवहन विभाग ऐसे ट्रैक्टरों पर लगातार नजर रख रहा है जो कृषि कार्यों के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए ट्रैक्टर के चालक प्रशांत कुमार ने बताया कि ईंटें मानिकपुर में चल रहे एक मंदिर निर्माण स्थल पर ले जाई जा रही थीं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.