इटावा औरैया, फरवरी 14 -- नगला पसी निवासी सतवीर यादव ने बताया कि 13 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे वह ट्रैक्टर से काम कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि धरवार निवासी सत्यवीर , हृदेश, राजीव कुमार और विवेक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और ट्रैक्टर से उतारकर लात-घूंसों से मारपीट की। इसी दौरान बलरई निवासी मुकेश टेंपो से गुजर रहे थे। आरोप है कि नामजदों ने उन्हें वीडियो बनाते समझकर टेंपो से खींचकर उतार लिया और उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.