इटावा औरैया, फरवरी 20 -- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सावरमती जन साधारण एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कि इंजन के आगे अचानक एक युवक ट्रैक पर आकर बैठ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आरपीएफ भी पहुंच गई। बताए गए स्थान पर जांच की गई, लेकिन लाइन किनारे केवल मांस का एक टुकड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव के अन्य हिस्से नीचे बह रही नहर में चले गए। पुलिस ने मिले अवशेष को सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फॉरेंसिक व डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की पहचान संभव हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.