इटावा औरैया, फरवरी 16 -- इटावा रेलवे रूट पर ट्रेनों में सक्रिय जहरखुरान गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली से घर लौट रहे एक यात्री को रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके पास रखी नकदी, मोबाइल व जरूरी सामान लेकर भाग गया। घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे साफ है कि गिरोह लगातार सक्रिय है और यात्रियों को निशाना बना रहा है। घटिया अजमत अली निवासी अजमत अली उर्फ भूरे पुत्र मुन्ने खां दिल्ली में फॉल सीलिंग का काम करते हैं। रविवार सुबह वह अपने घर लौटने के लिए दिल्ली से गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि वह जनरल बोगी में बैठकर घर लौट रहे थे और रास्ते में उनके पास बैठा एक अजनबी व्यक्ति उनसे बातचीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.