इटावा औरैया, फरवरी 17 -- इकदिल रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि हादसा देर रात हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में से कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका। मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसके नाम और पते की जानकारी मिल सके। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान न होने के कारण पुलिस आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। ताकि मृतक की शिनाख्त कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.