इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इकदिल थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दंपति में टक्कर मार दी, जिससे बाइक डिवाइडर से जा टकराई। पति ट्रक के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास रहने वाले नरेश पुत्र बलदेव अपनी पत्नी राजो देवी के साथ बाइक से पुखरायां रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर जब वह इकदिल थाना क्षेत्र के बिरारी गांव के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.