इटावा औरैया, फरवरी 27 -- कचौरा बाईपास मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने गुरुवार देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम दुर्गापुरा निवासी 23 वर्षीय स्वयंप्रताप पुत्र संजीव कुमार अपने 22 वर्षीय मित्र विपिन कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी लुधपुरा के साथ बाइक से मॉडल तहसील स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.