इटावा औरैया, मार्च 3 -- टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष करने के लिए जिले में भी शिक्षक कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई , जिसमें ज्वाइंट टीचर्स फेडरेशन का गठन किया गया। अब इसी बैनर के तले टेट अनिवार्यता के विरोध में संघर्ष किया जाएगा। फेडरेशन के प्रदेश सचिव डा. संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षकों के हित की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ा जाएगा। इसमें सभी को साथ लिया जाएगा। शिक्षकों की इस लड़ाई को जोरदारी से लड़ा जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है जिसे मजबूती से लड़ना होगा । विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंगेश यादव ने कहा कि यह भीख नहीं है अधिकार है ।नियुक्ति के समय हम सभी योग्यताएं पूरी कर रहे थे फिर टीईटी क्यों आया। अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय यादव न...