इटावा में टायर फटने से बकरियों से भरी पिकअप पलटी, व्यापारी की मौत, सात घायल
इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बकरियों से लदी पिकअप का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक पशु व्यापारी की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे में पिकअप में लदे दस बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एटा के नरैची थाना क्षेत्र के गांव नगला अजीत निवासी 36 वर्षीय रिंकू पुत्र राधेश्याम अपने रिश्तेदारों और अन्य व्यापारियों के साथ राजस्थान के सीकर से 96 बकरियां खरीदकर पिकअप से प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह जब वाहन बकेवर थाना क्षेत्र में परशुपुरा गांव के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचा, तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.