इटावा औरैया, मार्च 22 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को लखना में एतिहासिक कालिका मंदिर पर पहुंच कर चैत्र नवरात्र में देवी जी दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहीं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राज्यपाल संतोष गंंगवार ने लखना राज रविशंकर शुक्ला के छोटे हाता में स्थित महालक्ष्मी महल में हेरिटेज गार्डन का मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ किया। इससे पूर्व राज्यपाल का सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया व रघुराज सिंह शाक्य,बिरला शाक्य,सिदार्थ शंकर, सावित्री कठेरिया,हरनाथ सिंह,सचिन यादव, रजत चौधरी,बासू चौधरी,संजू चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा , आदित्य मोहन शर्मा एडवोकेट ने स्वागत कि...