इटावा औरैया, फरवरी 2 -- इटावा। हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत नूर अली जेल वाले सैयद बाबा का 54 वां दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन 5 व 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष वसीम अहमद नियाजी ने बताया कि स्व. बशीर अहमद नियाज़ी द्वारा स्थापित जेल वाले सैयद बाबा का 54 वां उर्स सैयद एजाज हुसैन की सरपरस्ती में होगा। उर्स की तैयारियां चल रही हैं। दरगाह को आकर्षक अंदाज में सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उर्स में सलीम झंकार कव्वाल ग्वालियर, मतलूब नियाजी कव्वाल शमशाबाद फर्रुखाबाद महफ़िले समां में अपने कलाम पेश करेंगे। कमेटी की ओर से जेल वाले सैयद बाबा की दगाह सहित कचहरी वाले सैयद बाबा की दरगाह, मोतीझील वाले सैयद बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की जाएगी। ।अध्यक्ष वसीम अहमद नियाजी जिम्मी, पप्पू बशीर, मोनू बशीर, सोनू बशीर ने जनपद वासियों से उर्स में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.