इटावा औरैया, फरवरी 7 -- जीसी जीनियस विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता की झलक साफ दिखाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने विद्यार्थियों को भावपूर्ण संबोधन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने, मूल्यों को बनाए रखने और कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया, जिससे छात्र प्रेरित हुए कार्यक्रम में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, गीत और मंचीय प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.