इटावा औरैया, फरवरी 28 -- जीआरपी ने इटावा जंक्शन से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा गया है । प्रभारी निरीक्षक जीआरपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी फफूंद अजीत कुमार कांस्टेबल योगेश कुमार और सचेन्द्र गौतम ने गस्त के दौरा इटावा जंक्शन से नितिन शाक्य निवासी अड्डा गूलर गांधी नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग 16 हजार 500 रुपये है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...