इटावा औरैया, फरवरी 6 -- बसरेहर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी एक गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर ऑपरेशन न किए जाने के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सिरसा गांव निवासी कमलेश सक्सेना की 30 वर्षीय पत्नी मालती देवी को शुक्रवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। दर्द बढ़ने पर कमलेश परिजनों के साथ आशा कार्यकर्ता की मदद से उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। कमलेश ने बताया कि सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि डिलीवरी सामान्य तरीके से संभव नहीं है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद यह कहकर कि ऑपरेशन ...