इटावा औरैया, फरवरी 13 -- जिला अस्पताल की ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर शुक्रवार सुबह पर्चा बनवाने के दौरान एक युवक की जेब से 4900 रुपये पार कर हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे ने वारदात को अंजाम दिया। शहर के मुफ्तीटोला निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र शहीद अहमद अपनी पत्नी नाहिद जहां को गर्दन की हड्डी में दर्द की शिकायत पर सुबह करीब 11 बजे अस्पताल लाए थे। पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी किसी ने उनकी पीछे की जेब से पांच-पांच सौ रुपये के नौ नोट समेत कुल 4900 रुपये निकाल लिए। शक होने पर उन्होंने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली, जिससे रुपये बरामद कर पीड़ित को लौटा दिए गए। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर आरोपित बाद में भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.