इटावा औरैया, जनवरी 31 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के मलाजनी रेलवे ओवरब्रिज के पास घने कोहरे के बीच मथुरा-वृंदावन से जालौन जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रैक्टर में लगे क्रशर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। सोनू ट्रैवल्स ग्वालियर की बस मथुरा से रात करीब 11 बजे रवाना हुई थी। बस में सवार लगभग 50 श्रद्धालु जालौन जिले के निवासी बताए गए, जो चारधाम यात्रा पर एक माह पहले निकले थे। शुक्रवार को बरसाना, वृंदावन और मथुरा के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे मलाजनी ओवरब्रिज के पास घने कोहरे के कारण बस चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.