इटावा औरैया, फरवरी 28 -- जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उठे विरोध के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया है। मामले के मुख्य आरोपी रामसरोवर की गिरफ्तारी पर एसएसपी स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। करवाबुजुर्ग निवासी चंद्र मोहन पांडेय पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन करीब 45 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ब्राह्मण समाज महासभा के लोगों ने बकेवर थाने पर धरना-प्रदर्शन का प्रयास किया। पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। मामले की विवेचना पहले लखना चौकी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.