इटावा औरैया, फरवरी 19 -- जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन डी के इंटरनेशनल स्कूल लुहन्ना चौराहा में किया। शिविर में चिकित्सा क्षेत्र से सम्बंधित डॉ रवि रंजन नेत्र रोग विशेषज्ञ यू पी यू एम एस सैफई, डॉ अंकित पालीवाल फिजिसियन, डॉ श्रीति सिन्हा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ आदित्य शर्मा दंत रोग चिकित्सक ने अपना बहुमूल्य समय समाज सेवा को दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप की सक्रिय सदस्य अपर्णा अग्रवाल द्वारा सभी डॉक्टर्स को तिलक लगाकर तथा नीतिमा गुप्ता द्वारा पटका पहना कर किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप तथा हीमोग्लोबिन जांच की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई। भारी संख्या में लोगों ने आकर अपनी अपनी समस्याओं के बारे मे उपस्थित डॉक्टरों से परामर्श लिया। डॉक्टरों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श देते हुए आगे के इलाज में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.