इटावा औरैया, मार्च 19 -- यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य बुधवार से शुरू किया गया था, हालांकि पहले दिन यह काम शिक्षकों के बहिष्कार की भेंट चढ़ गया लेकिन दूसरे दिन काम में तेजी आई। गुरुवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल मिलाकर 17000 से अधिक कापियों का मूल्यांकन किया गया। यहां राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर कालेज में गुरुवार को मूल्यांकन के दूसरे दिन 11929 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। शुक्रवार को इस काम में और तेजी आने की संभावना है। इस मूल्यांकन केंद्र पर 783 परीक्षक बनाए गए हैं इनमें से 520 परीक्षकों ने गुरुवार को कापियों के मूल्यांकन का कार्य किया। इस केंद्र पर अब तक कुल 12442 कॉपियों की मूल्यांकन किया जा चुका है। इस्लामिया इंटर कॉलेज में भी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.