इटावा औरैया, फरवरी 1 -- विकास खंड क्षेत्र के गांव दुर्गापुरा में जलभराव की समस्या से ग्रामीण खासे परेशान हैं। हालत यह है कि गांव के मुख्य मार्ग सहित अधिकांश गलियों में गंदा पानी भरा होने से हालात बदतर हो गए हैं। जलभराव के कारण आना जाना प्रभावित है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और नारे लगाए। गांव में रहने वाले सोबरन सिंह, मोर सिंह, महेश चंद, सुनील, संतोष कुमार, गंगा सिंह, प्रेम सिंह, लाइक सिंह, महावीर सिंह, विपिन कुमार, अर्जुन सिंह, देवी दयाल, रामदुलारे व श्रीराम ने बताया कि गांव की नालियां लंबे समय से कचरे से भरी पड़ी हैं। नालों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में फैल जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले...