इटावा औरैया, जनवरी 24 -- गांव रायपुरा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आगरा के थाना बाह के गांव खजुआपुरा निवासी अखलेश कुमारी ने चचरे भाई समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया गांव रायपुरा में उसका मायका है उसके भाई अर्जुन सिंह और चचेरे भाई श्रीराम के बीच जमीनी विवाद के चलते पिछले कई दिनों से कहासुनी हो रही थी। इसी मामले पर शनिवार को उसे लेखपाल के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए मायके बुलाया गया था। महिला अपने भाई अर्जुन के घर में आंगन में बैठी हुई थी। तभी चचेरा भाई अपने परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडों से महिला को पीटने लगे। बुआ को पिटते देख उसका भतीजा संजय उसकी पत्नी रीना बचाने आए तो उन्होंने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.