इटावा औरैया, मार्च 12 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरदूली में गुरुवार तड़के एक सुनसान स्थान पर स्थित नाले में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मासूम बच्ची की हालत देखकर लोगों के दिल दहल उठे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन पता नहीं चल सका कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया। मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल से नवजात की प्राथमिक जांच कराई गई। जांच में पता चला कि वह नवजात बच्ची है। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए, लेकिन उसकी नाल अभी नाभि से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.