इटावा औरैया, फरवरी 9 -- रेलवे स्टेशन पर सहयात्रियों की सतर्कता से कानपुर के सैनिक स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा 6 का छात्र सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। छात्र बिना किसी को बताए छात्रावास से निकलकर कानपुर स्टेशन पहुंचा और रात की पैसेंजर ट्रेन से इटावा की ओर चल दिया। कस्बा के मोहल्ला यादव नगर के नीतेश कुमार पत्नी के साथ उसी ट्रेन से भरथना आ रहा था। कोच में बैठे बालक ने भरथना स्टेशन के बारे में पूछताछ की। संदेह होने पर यात्रियों ने उससे गंतव्य पूछा तो उसने काठमऊ थाना भरथना स्थित मामा के घर जाने की बात कही। पहले वह उलझाता रहा, लेकिन बार-बार पूछने पर उसने अपना नाम देवांश पिता का नाम रवि शंकर, मूल निवासी ताखा थाना ऊसराहार बताया और मामा अमन पांडे का मोबाइल नंबर दिया। यात्रियों ने तत्काल मामा को सूचना दी। सख्ती से पूछताछ में सामने आया कि छात्र...