इटावा औरैया, जनवरी 16 -- पटियायत हवेली गांव में गुरुवार देर रात छप्पर में आग लगने से दो भैंसें झुलस गईं, जबकि भूसा और दाना जलकर राख हो गया। पीड़ित पशुपालक सरमन बाथम के घर के बाहर रखे छप्पर में रात करीब एक बजे बल्ब में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में छप्पर के नीचे बंधी दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं करीब 10 कुंतल भूसा व पशु दाना जल गया, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। लेखपाल सतेंद्र कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.