इटावा औरैया, फरवरी 27 -- प्रभारी मंत्री ने जसवंत नगर क्षेत्र के ग्राम कैस्त में आयोजित चौपाल में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य यही है कि गांव के लोगों की समस्याओं का निदान गांव में ही कर दिया जाए। लोगों को परेशान ना होने होना पड़े । अधिकारी इन चौपाल में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करें। इस चौपाल में प्रभारी मंत्री ने एनआरएलएम में बेहतर कार्य करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित किया। पांच पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी दी गई और कन्या सुमंगला योजना में तीन बालिकाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इसके साथ ही कृषि विभाग की टूल किट भी वितरित की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे ,अजय धाकरे, इं रोहित शाक्य मौजूद ...