इटावा औरैया, फरवरी 13 -- वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला देवसन में बंद पड़े मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। कमलेश कुमार निवासी नगला देवसन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने गांव के ही अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक जोड़ी पायल, सफेद धातु का एक सिक्का तथा 2200 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य आरोपी भागे हुए हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बता दें कि 12 फरवरी को बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी की गई थी। सुबह आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.