इटावा औरैया, जनवरी 10 -- इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सर्राफा कारोबारियों को एलर्ट किया है। जिले में भी सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया गया है। इब्जा के निर्देश पर अब जिले की किसी भी आभूषण दुकान या शोरूम में चेहरा ढककर प्रवेश नहीं देने की अपील की गई। हेलमेट, नकाब, घूंघट या अंगोछा पहनकर आने वाले ग्राहकों को पहले अपना चेहरा दिखाना होगा। बिना चेहरा दिखाए न तो आभूषण दिखाए जाएंगे और न ही कोई बिक्री की जाएगी। इस फैसले के बाद शहर की सर्राफा दुकानों पर अपील वाले पोस्टर भी लगाए जाने लगे हैं। यह निर्णय लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि कई मामलों में नकाबपोश लोग आभूषणों की दुकानों पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बाद में सीसीटीवी कैमरों में उनके चेहरे साफ न ह...