इटावा औरैया, दिसम्बर 27 -- बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इससे हड़कंप मचा रहा। इस अभियान के दौरान पांच उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में एसडीओ गगन अग्निहोत्री की टीम ने बिजीलेंस का साथ लेकर फ्रेंडस कालोनी क्षेत्र के गौरा पुरा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें दो उपभोक्ता बिना कनेक्शन के बिजली जला रहे थे जबकि तीन उपभोक्ता मीटर बाईपास करते चोरी कर रहे थे। इन सभी की एफआईआर दर्ज कराई गई है और कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...